गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाज़ार, सेंसेक्स 700+ अंक लुढ़का, 5% तक क्रैश हुई मारुति सुज़ुकी
शेयर बाज़ार सोमवार को भारी गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 702 अंक टूटकर 76,847 पर जबकि निफ्टी 207 अंक गिरकर 23,842 पर बंद हुआ। निफ्टी के सभी सेक्टोरियल इंडेक्स आज नुकसान में रहे। वहीं, सेंसेक्स में सूचीबद्ध 27 कंपनियां लाल निशान पर बंद हुईं जिसमें करीब 5% की सबसे बड़ी गिरावट के साथ मारुति सुज़ुकी टॉप लूज़र रही।