गिरीश मात्रुबूथम 15 साल बाद छोड़ेंगे फ्रेशवर्क्स के कार्यकारी अध्यक्ष का पद
फ्रेशवर्क्स के संस्थापक गिरीश मात्रुबूथम ने कहा है, "15 वर्षों के बाद मैं 1 दिसंबर 2025 से फ्रेशवर्क्स के कार्यकारी अध्यक्ष के पद से हट रहा हूं।" उन्होंने कहा, "फ्रेशवर्क्स हमेशा कुडुम्बा (परिवार) रहेगा और अविश्वसनीय लोगों और संस्कृति के लिए धन्यवाद। यह जीवनभर की यात्रा रही है।" गिरीश मात्रुबूथम अब अपनी ही कंपनी 'टुगेदर फंड' पर ध्यान देंगे।