ग्रीस के जंगलों में लगी भयानक आग, देश के आधे हिस्से में जारी हुआ रेड अलर्ट
एथेंस (ग्रीस) के उत्तरी इलाके में रविवार दोपहर जंगलों में भयानक आग लग गई जिसको लेकर देश के आधे हिस्से में रेड अलर्ट जारी किया गया। 80-फीट ऊंची आग की लपटों पर काबू पाने के लिए 685 दमकलकर्मी जुटे हुए हैं। बचाव कार्य में 380 पुलिसकर्मी लगे हैं। लपटों और धुओं के कारण आसमान का रंग लाल हो गया है।