भारत का यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) अब ग्रीस में भी उपलब्ध हो गया है। इसी के साथ ग्रीस 10वां देश बन गया है जहां UPI सुविधा उपलब्ध है। यह नेटवर्क भारतीय यात्रियों को QR कोड-आधारित मर्चेंट पेमेंट और विदेशों से पैसे भेजने (रेमिटेंस) जैसी सुविधा देता है जो पीयूष गोयल की एथेंस यात्रा के दौरान शुरू की गई है।