ग्रीस में भीषण गर्मी के बीच वॉलंटियर्स ने 500 बेसहारा बिल्लियों को पिलाया पानी
ग्रीस के एथेंस में पशु कल्याण से जुड़े वॉलंटियर्स का एक समूह भीषण गर्मी के दौरान रोज़ाना 500 से ज़्यादा बेसहारा बिल्लियों को खाना और पानी उपलब्ध करा रहा है। तापमान 40°C से ऊपर पहुंचने के बीच स्वयंसेवक हर दिन बिल्लियों की जांच करते हैं और उन्हें डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए पानी पिलाते हैं।