ग्राहक का दावा- छोटी सी दुकान से आया ‘गॉरमेट’ पिज़्ज़ा, वहीं चल रहे थे 14 रेस्टोरेंट्स
एक रेड्डीट यूज़र ने दावा किया है कि एक गॉरमेट रेस्टोरेंट से पिज़्ज़ा ऑर्डर करने पर उसे एक छोटी सी दुकान से पिज़्ज़ा डिलीवर किया गया। दरअसल, रेस्टोरेंट की दूरी केवल एक किलोमीटर होने के कारण ग्राहक लोकेशन पर गया था जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ। बकौल ग्राहक, उस दुकान में 14 अलग-अलग नाम से रेस्टोरेंट्स चल रहे थे।