यूपी में खुले नाले में गिरकर सिक्योरिटी गार्ड की मौत, कई हादसों के बाद भी लापरवाही
यूपी के गोरखपुर के छात्रसंघ चौराहे के पास खुले नाले में गिरने से देवरिया निवासी सिक्योरिटी गार्ड सनीवेश कुमार (31) की मौत हो गई। रिपोर्ट्स के अनुसार, शव रविवार सुबह मिला और पोस्टमार्टम में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है। ₹25.06 करोड़ की CM Grid परियोजना में सुरक्षा इंतजाम न होने से यह साल का चौथा हादसा है।