UP में चाइनीज़ मांझे से कटी बाइक सवार युवक की गर्दन, हुई मौत; दारोगा सस्पेंड
गोरखपुर (यूपी) में चाइनीज़ मांझे से बाइक सवार 35 वर्षीय रमेश कनौजिया नामक शख्स की गर्दन कट गई और अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। लापरवाही के मामले में चौकी प्रभारी को निलंबित कर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने प्रतिबंधित मांझे के खिलाफ 48 घंटे अभियान चलाने का फैसला किया है।