गोरखपुर में चोरों ने फोन को चार्जिंग पर लगाकर चोरी किए लाखों के गहने, भागते समय भूले फोन
गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) के शाहपुरा से चोरों द्वारा एक सरकारी क्वॉर्टर से ₹20 लाख के गहने और ₹1.5 लाख कैश चुराने का मामला सामने आया है। बकौल रिपोर्ट्स, सरकारी क्वॉर्टर में चोरी करने के दौरान चोरों ने अपना मोबाइल चार्जिंग पर लगाया था लेकिन भागते समय अपना मोबाइल लेना भूल गए। पुलिस ने चोरों का मोबाइल बरामद कर लिया है।