एक्सपर्ट्स के मुताबिक, गिरगिट की स्किन पारदर्शी होती है और उसके नीचे पीले, काले और लाल जैसे रंगों के दानेदार पिगमेंट होते हैं। जब गिरगिट की कोशिकाएं सिकुड़ती या फैलती हैं तो उसके दानेदार पिगमेंट बदले हुए रंग में दिखते हैं। गिरगिट अपने आसपास के माहौल के हिसाब से, तापमान में परिवर्तन, गुस्से और नर्वस होने पर रंग बदलते हैं।