गिरते-गिरते एक हफ्ते में कितना सस्ता हुआ सोना-चांदी?
ऑल इंडिया सर्राफा असोसिएशन के आंकड़ों के अनुसार, मिडल ईस्ट युद्ध के चलते बनी स्थिति में दिल्ली में सोना एक हफ्ते में ₹10,550 प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ है और चांदी ₹25,000 प्रति किलोग्राम सस्ती हुई है। दिल्ली में 20 मार्च को सोने की कीमत ₹1,52,650 प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत ₹2,40,500 प्रति किलोग्राम दर्ज की गई।