गिरते स्टॉक मार्केट के बीच रेलवे से जुड़े शेयर्स 11% तक चढ़े
स्टॉक मार्केट में उतार-चढ़ाव के बीच रेल विकास निगम लिमिटेड और दूसरी रेलवे संबंधित सरकारी कंपनियों के शेयरों में 12-अगस्त को 11% तक का उछाल आया। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति द्वारा रेल मंत्रालय की ₹24,657 करोड़ की लागत वाली 8 परियोजनाओं को मंज़ूरी दिए जाने को इसकी वजह बताया गया है।