गिरने के बाद फिर चढ़े इस डिफेंस कंपनी के शेयर, 5 साल में दिया 3700% रिटर्न
डिफेंस कंपनी मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स के शेयरों ने लॉन्ग टर्म निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। 5 साल में शेयरों ने 3,700% रिटर्न दिया है। हालांकि, जून में कंपनी के शेयर 6% टूटे थे। गिरावट के बावजूद एंटीक स्टॉक ब्रोकिंग और आनंद राठी ब्रोकर्स के टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट जिगर एस पटेल ने कंपनी के स्टॉक को बाय रेटिंग दी है।