गिरफ्तारी के वक्त शांत था डॉनल्ड ट्रंप की हत्या की कोशिश करने का संदिग्ध रायन रूथ
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप पर दूसरी बार हुए जानलेवा हमले को लेकर गिरफ्तार हुए संदिग्ध रायन वेस्ले रूथ को लेकर पुलिस ने कहा कि रविवार को वह गिरफ्तारी के वक्त शांत और भावशून्य था। पुलिस ने कहा कि रूथ ने 'एक बार भी नहीं पूछा' कि उसे क्यों हिरासत में लिया जा रहा है। उसे निहत्था पकड़ा गया था।