गिरफ्तारी से पहले का सोनम रघुवंशी का वीडियो आया सामने, ढाबे पर गुमसुम बैठी दिखी
मेघालय में हनीमून ट्रिप पर पति राजा रघुवंशी की हत्या करवाने को लेकर सोनम रघुवंशी को गाज़ीपुर (यूपी) के ढाबे से गिरफ्तार किया गया है। वहीं, गिरफ्तार किए जाने से पहले का सोनम का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह ढाबे पर गुमसुम बैठी हुई नज़र आ रही है। सोनम ने ढाबे से अपने परिवार को फोन किया था।