गुरमीत राम रहीम को 2020 से अब तक मिली 250 से अधिक दिन की परोल व फरलो
एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख और रेप के दोषी गुरमीत राम रहीम को अक्टूबर 2020 से अब तक 250+ दिन की परोल व फरलो मिली है। दरअसल, हरियाणा सरकार ने राम रहीम की 21 दिन की फरलो को मंज़ूरी प्रदान की है जिसके बाद उसे मंगलवार सुबह रोहतक की जेल से रिहा कर दिया गया।