गौरव खन्ना ने मास्टर शेफ में डिश कॉपी के आरोपों पर दी सफाई, कहा- शाहरुख भी करते हैं कॉपी
सेलेब्रिटी मास्टर शेफ विजेता ऐक्टर गौरव खन्ना ने डिश कॉपी करने के आरोपों पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "मैंने सुना है अभिनेता दिलीप कुमार की शाहरुख खान कॉपी करते हैं...अमिताभ बच्चन, राज कपूर भी (किसी न किसी सेलिब्रिटी का) अनुसरण किया करते थे, क्या उनकी वैल्यू कम है?" उन्होंने कहा, "मैंने कड़ी मेहनत की है...जीतने पर बहुत गर्व है।"