गौरव गोगोई ने हिमंता बिस्वा सरमा को बताया 'असम का जिन्ना', जानें मामला
कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा को लेकर विवादित टिप्पणी की है। दरअसल, हिमंता ने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने जा रहे भूपेन कुमार बोरा को 'कांग्रेस का आखिरी हिंदू' बताया है। इसपर गौरव ने पलटवार किया और कहा, "हिमंता, 'असम के जिन्ना हैं'। उन्हें नेताओं को 'हिन्दू सर्टिफिकेट' देना बंद करना चाहिए।"