कौन हैं IPS गौरव यादव जिन्हें भगवंत मान की सरकार ने बनाया पंजाब का नया डीजीपी
पंजाब सरकार ने 1992 बैच के IPS अधिकारी गौरव यादव को राज्य का नया DGP नियुक्त किया है। वह मुख्यमंत्री भगवंत मान के स्पेशल प्रिंसिपल सेक्रेटरी के तौर पर काम कर चुके हैं। उन्हें 'आप' के संयोजक अरविंद केजरीवाल का करीबी माना जाता है। गौरव करीब दो वर्ष तक इस पद पर रहेंगे और 30 अप्रैल, 2029 को रिटायर होंगे।