क्या हैं पुतिन की कार की विशेषताएं जिसमें सवार हुए PM मोदी?
दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन संग उनकी ऑरस सेनाट लिमोज़िन में सवारी की। बकौल रिपोर्ट्स, यह कार 9-सेकेंड में 0-100 किमी/घंटे की रफ्तार पकड़ती है और यह VR10 बैलिस्टिक प्रोटेक्शन लेवल तक की आर्मरिंग, मोटे बुलेटप्रूफ ग्लास, ब्लास्ट-रेज़िस्टेंट अंडरबॉडी और केमिकल अटैक से बचाव के लिए एयर फिल्ट्रेशन-ऑक्सीजन सप्लाई जैसी सुविधाओं से लैस है।