गोली लगने के बाद काम पर लौटे स्लोवाकिया के पीएम फिको, तस्वीर साझा कर कहा- आई एम बैक
स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको ने कहा है कि वह करीब 2 महीने बाद मंगलवार को काम पर वापस आ गए। उन्होंने फेसबुक पर ऑफिस से तस्वीर शेयर कर कहा कि डियर विपक्षी नेता और मीडिया, मैं ज़िंदा रहने के लिए माफी चाहता हूं लेकिन 'आई एम बैक'। गौरतलब है, 15 मई को एक बंदूकधारी ने उन्हें गोली मारी थी।