गिल और पंत ने बशीर की गेंदबाज़ी के दौरान हिंदी में बात कर खेला माइंड गेम: सचिन

पूर्व भारतीय बल्लेबाज़ सचिन तेंदुलकर ने कहा है कि लीड्स टेस्ट की पहली पारी के दौरान भारतीय कप्तान शुभमन गिल और उप-कप्तान ऋषभ पंत ने इंग्लिश स्पिनर शोएब बशीर की गेंदबाज़ी के समय हिंदी में बातचीत की। उन्होंने कहा, “यह आम बातचीत नहीं थी...वे गेंदबाज़ के साथ माइंड गेम खेल रहे थे..और उसकी लय बिगाड़ने की कोशिश कर रहे थे।”

Load More