गिल की कप्तानी उम्मीद के मुताबिक नहीं थी, वह तैयार नहीं थे: PBKS से मिली हार पर सहवाग
पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने गुजरात टाइटंस को पंजाब किंग्स से मिली हार को लेकर कहा है, "मुझे लगा कि गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल की कप्तानी उम्मीद के मुताबिक नहीं थी।" सहवाग ने कहा, "गिल तैयार नहीं थे और वह ऐक्टिव नहीं थे।" उन्होंने कहा कि गुजरात टाइटंस ने आखिरी ओवर में बहुत ज़्यादा रन दिए।