गिल की कप्तानी के फैन हुए सचिन तेंदुलकर, कहा- वह बहुत शांत और संयमित हैं

पूर्व बल्लेबाज़ सचिन तेंदुलकर ने टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की जमकर तारीफ की है। उन्होंने गिल को लेकर कहा, "वह बहुत शानदार खेल रहे हैं...बहुत शांत और संयमित हैं।" सचिन ने कहा, "मुझे पूरा भरोसा है कि बाकी के 10 खिलाड़ी उनके फैसलों और लीडरशिप का सम्मान करते हैं...उन्होंने जो फैसले लिए हैं...वे सूझबूझ भरे और सोच समझकर लिए हैं।"

Load More