गोलीकांड के बाद ऐक्टर गोविंदा से अस्पताल में मिले पूर्व 'एनकाउंटर स्पेशलिस्ट' दया नायक
पूर्व 'एनकाउंटर स्पेशलिस्ट' व 'सुपरकॉप' नाम से मशहूर दया नायक ने आज (मंगलवार) गोली लगने के बाद जुहू (मुंबई) के अस्पताल में भर्ती हुए ऐक्टर गोविंदा से मुलाकात की। दया के अस्पताल दौरे का वीडियो सामने आया है। गौरतलब है कि गोविंदा द्वारा रिवॉल्वर रखते समय गलती से गोली चल गई थी जो उनके पैर में लग गई।