गोलीकांड के बाद ऐक्टर गोविंदा से मिले केंद्रीय मंत्री अठावले, शेयर की तस्वीरें

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने ऐक्टर गोविंदा से मुलाकात की है। उन्होंने 'X' पर तस्वीरें शेयर कर लिखा, "आज मुंबई में गोविंदा जी से जुहू स्थित उनके आवास पर भेंट कर उनकी कुशलता की जानकारी प्राप्त की...शीघ्रातिशीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।" गौरतलब है, गोविंदा द्वारा रिवॉल्वर रखते समय गलती से गोली चल जाने से वह घायल हो गए थे।

Load More