गिल के बैट से खेला था, जब भी कमबैक करना होता है तो उससे बैट मांगता हूं: शतक जड़ने पर अभिषेक
ज़िम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20I मैच में शतक जड़ने वाले भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा ने बताया है कि मैच में उन्होंने शुभमन गिल के बल्ले से खेला था। अभिषेक ने कहा, "अंडर-14 के दिनों से ही ऐसा है, जब मुझे लगता है कि दबाव वाला मैच है या मुझे परफॉर्म करना चाहिए तो मैं उससे बल्ला मांग लेता हूं।"