गिल के बाद पंत ने भी इंग्लैंड में ड्यूक्स गेंद पर उठाए सवाल
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल के बाद उप-कप्तान ऋषभ पंत ने भी इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ में इस्तेमाल की जा रही ड्यूक्स गेंद की गुणवत्ता की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि लाल गेंद को इस हद तक बिगड़ते कभी नहीं देखा। उन्होंने कहा कि गेंद के नरम होने के बाद गेंदबाज़ों को इससे कोई मदद नहीं मिल रही।