गोल्ड-कैश का शो-ऑफ करने वाली यूट्यूबर के घर से ₹1 करोड़ के गहने चुराने वाले 4 चोर गिरफ्तार
तमिलनाडु की यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़+ के 118-सॉवरेन सोने के गहने चुराने वाले 4 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। बकौल पुलिस, मधुमिता ने वीडियो में घर में लाखों रुपए कैश व प्रतिमाह सोना खरीदने की बात कही थी जिसे देखकर चोरों ने घर को निशाना बनाया। इसके लिए पुलिस ने 160 सीसीटीवी फुटेज और 32 सीडीआर खंगाले।