गोल्ड बॉन्ड निवेशकों को मिला 312% रिटर्न, RBI ने किया रिडेम्पशन प्राइस का एलान
RBI ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड 2019-20 (सीरीज़-IV) के लिए ₹15,814 प्रति यूनिट का प्रीमैच्योर रिडेम्पशन प्राइस घोषित किया है जिसकी देय तिथि 17 मार्च है। इससे निवेशकों को लगभग 312% तक रिटर्न मिलेगा। गौरतलब है कि गोल्ड बॉन्ड सितंबर 2019 में ऑफलाइन खरीदारों के लिए ₹3,890/ग्राम और ऑनलाइन खरीदारों के लिए ₹3,840/ग्राम के दाम पर जारी किए गए थे।