गोल्ड मेडल जीतने के बाद फूट-फूटकर रोए पाकिस्तान के अरशद नदीम, वीडियो हुआ वायरल

पेरिस ओलंपिक्स में स्वर्ण पदक जीतने के बाद फूट-फूटकर रोते पाकिस्तान के जैवलिन थ्रोअर अरशद नदीम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। अरशद दर्शक दीर्घा में मौजूद एक शख्स से लिपटकर रोते दिखे। एक फैन ने वीडियो पर कमेंट किया, "मेहनत से हमेशा सफलता मिलती है!" अरशद ओलंपिक्स में इंडिविजुअल गोल्ड जीतने वाले पहले पाकिस्तानी ऐथलीट हैं।

Load More