गोल्ड लोन देने में बरती जा रही लापरवाही, RBI ने वित्तीय संस्थानों को दिया अल्टीमेटम
आरबीआई ने बताया है कि उसने सोने के बदले कर्ज देने वाले वित्तीय संस्थानों के कामकाज में कई अनियमितताएं पाई हैं। आरबीआई ने सुधारात्मक कदम उठाने के लिए कंपनियों को 3 महीने का अल्टीमेटम दिया है। 'मनीकंट्रोल' ने जेफरीज़ के हवाले से लिखा कि सख्ती से गोल्ड के बदले कर्ज देने वाली कंपनियों के ग्रोथ पर असर होगा।