गोल्ड लोन बाज़ार में सरकारी बैंकों की घटी हिस्सेदारी, निजी बैंक और NBFCs ने बढ़ाई पकड़: रिपोर्ट
एक्सपेरियन के अनुसार, गोल्ड लोन बाज़ार में सरकारी बैंकों की हिस्सेदारी घट रही है जबकि NBFCs अपनी मौजूदगी बढ़ा रहे हैं। वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में सरकारी बैंकों की हिस्सेदारी 37% रह गई जो दूसरी तिमाही में 53% और एक साल पहले 45% थी। वहीं, NBFCs की हिस्सेदारी बढ़कर 44% हो गई जो एक साल पहले 33% थी।