गोल्डन ग्लोब में बेस्ट डायरेक्टर के लिए नामित होने वाली पहली भारतीय बनीं पायल कपाड़िया
फिल्ममेकर पायल कपाड़िया को गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स-2025 में 'ऑल वी इमेजिन ऐज़ लाइट' के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक श्रेणी में नामांकित किया गया है। यह पहली बार है जब भारत के किसी निर्देशक को इस अवार्ड शो में इस श्रेणी में नामांकित किया गया है। इस फिल्म को गैर-अंग्रेज़ी भाषा में सर्वश्रेष्ठ मोशन पिक्चर के लिए भी नामांकित किया गया है।