गोल्डन ग्लोब्स अवॉर्ड में 'एमिलिया पेरेज़' से हारी पायल कपाड़िया की 'ऑल वी इमेजिन ऐज़ लाइट'
82वें गोल्डन ग्लोब्स में पायल कपाड़िया की फिल्म 'ऑल वी इमेजिन ऐज़ लाइट' बेस्ट मोशन पिक्चर नॉन-इंग्लिश लैंग्वेज श्रेणी में फ्रांस की 'एमिलिया पेरेज़' से हार गई है। इस साल की सर्वश्रेष्ठ भारतीय फिल्मों में से एक बनकर उभरी 'ऑल वी इमेजिन ऐज़ लाइट' 2-मलयाली नर्सों की कहानी है जो मुंबई में अपनी ज़िंदगी को संवारने की कोशिश करती हैं।