गोल्डन टेंपल के बाहर VIP के गनमैन की पिस्तौल छीनकर युवक ने खुद को मारी गोली, हुई मौत
अमृतसर (पंजाब) में रविवार सुबह गोल्डन टेंपल के बाहर एक युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बकौल रिपोर्ट्स, गोल्डन टेंपल में माथा टेकने गए किसी वीआईपी का गनमैन गलियारे के पास रुका हुआ था तभी युवक ने उससे पिस्तौल छीनकर खुद को गोली मार ली। मृतक प्रवासी बताया जा रहा है लेकिन उसकी पहचान नहीं हुई है।