गोल्डमैन सैक्स ने SBI व वोडाफोन आइडिया की रेटिंग घटाकर की 'सेल', कंपनियों के शेयर टूटे
विदेशी ब्रोकरेज फर्म गोल्डमैन सैक्स ने भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और वोडाफोन आइडिया की रेटिंग घटाकर 'सेल' कर दी और इनके शेयर बेचने की सलाह दी है। फर्म के वोडाफोन आइडिया का टारगेट प्राइस ₹2.5/शेयर करने के बाद कंपनी के शेयर शुक्रवार को कारोबारी सत्र के दौरान 12% तक गिर गए। वहीं, एसबीआई के शेयर 3.48% तक लुढ़क गए।