गोल्डमैन सैक्स ने अपग्रेड की रेटिंग, 5% चढ़ा डिफेंस कंपनी का शेयर
डिफेंस इक्विपमेंट बनाने वाली कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के शेयरों में गुरुवार को कारोबार के दौरान 5.33% तेज़ी देखने को मिली। यह तेज़ी ब्रोकरेज फर्म गोल्डमैन सैक्स द्वारा शेयरों की रेटिंग को 'Neutral' से बदलकर 'बाय' किए जाने के बाद आई। वहीं, शेयर के लिए प्राइस टारगेट भी ₹5,545 से बढ़ाकर ₹5,870 किया गया है।