गोल्डमैन सैक्स ने की निफ्टी के टारगेट में कटौती, 2 सेक्टर पर लगाया दांव
गोल्डमैन सैक्स ने भारतीय बाज़ार की रेटिंग को 'ओवरवेट' से घटाकर 'न्यूट्रल' किया और निफ्टी के टारगेट में कटौती की है। फर्म ने निफ्टी के लिए 12 महीने का टारगेट 27,500 से घटाकर 27,000 किया। वहीं, फर्म ने रियल एस्टेट व इंटरनेट सेक्टर की रेटिंग को बढ़ाकर 'ओवरवेट' किया और ऑटो, टेलीकॉम व इंश्योरेंस सेक्टर पर ओवरवेट रेटिंग बरकरार रखी।