गोल्डमैन सैक्स ने एसबीआई की रेटिंग घटाकर 'सेल' कर दी है। उसके मुताबिक, एसबीआई के रिटर्न ऑन असेट्स के लिए चुनौतियां बढ़ रही हैं और यह वित्त वर्ष 2024 के 1% से अधिक के रिकॉर्ड लेवल से खिसककर वित्त वर्ष 2026 में 1% के नीचे जा सकता है। वहीं, गोल्डमैन सैक्स को लोन ग्रोथ भी सुस्त दिख रही है।