ग्लेन फिलिप्स ने सुपरमैन की तरह 'हवा में उड़ते हुए' एक हाथ से लपका कैच, वीडियो हुआ वायरल
न्यूज़ीलैंड के ऑल-राउंडर ग्लेन फिलिप्स ने क्राइस्टचर्च में इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में बैकवर्ड पॉइंट पर फील्डिंग करते समय 'हवा में उड़ते हुए' एक हाथ से कैच लपका जिसका वीडियो वायरल हो गया है। फिलिप्स ने टिम साउदी की गेंद पर ओली पोप (77 रन) का कैच पकड़ा। सोशल मीडिया यूज़र्स ने इसे 'सुपरमैन कैच' करार दिया है।