ग्लेन मैक्सवेल ने जड़ा 122 मीटर का गगनचुंबी छक्का, वीडियो हुआ वायरल
ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ ग्लेन मैक्सवेल ने बिग बैश लीग में मेलबर्न स्टार्स के लिए खेलते हुए मेलबर्न रेनेगेड्स के खिलाफ 122 मीटर का गगनचुंबी छक्का जड़ा जिसका वीडियो वायरल हो गया है। मैच में मैक्सवेल ने 10 छक्के और 4 चौके की मदद से 90(52) रन बनाए। वीडियो पर एक इंस्टाग्राम यूज़र ने लिखा, "उनकी आंखों में आत्मविश्वास झलक रहा है।"