गुलाब जल की आड़ में बनाया जा रहा था मेफेड्रोन ड्रग, क्या है यह?
राजस्व खुफिया निदेशालय ने जालौन (यूपी) में गुलाब जल बनाने की आड़ में नशीला पदार्थ तैयार कर रही फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। बकौल रिपोर्ट्स, छापेमारी में मेफेड्रोन और उसे तैयार करने में इस्तेमाल होने वाली ₹200 करोड़ की सामग्री मिली है। मेफेड्रोन कृत्रिम/लैब मेड नशीला पदार्थ है जो उत्तेजना, बेचैनी और जागे रहने की भावना पैदा कर सकता है।