गोलीबारी की घटना के बाद सामने आया ट्रंप के चेहरे पर टॉय गन से स्प्रे वाला कार्टून
वाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में गोलीबारी की घटना पर यमन के कार्टूनिस्ट कमाल शर्राफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप का मज़ाक उड़ाते हुए कार्टून साझा किया है। कार्टून में नकाबपोश किरदार को टॉय गन से ट्रंप के चेहरे पर स्प्रे करते हुए दिखाया गया है। एक AI-जनरेटेड वीडियो भी वायरल हो रहा, जिसमें घटना को 'पूर्व नियोजित' बताया गया है।