गॉल ब्लैडर व बाइल डक्ट कैंसर हो सकते हैं साइलेंट कैंसर; कौनसे लक्षणों को न करें नज़रअंदाज़?
कई डॉक्टर्स और स्टडीज़ ने गॉल ब्लैडर और बाइल डक्ट कैंसर को साइलेंट कैंसर बताया है और गॉल ब्लैडर कैंसर का खतरा महिलाओं में 3-5 गुना अधिक होता है। डॉक्टर कंचन मोटवानी के मुताबिक, इनके लक्षणों में जॉन्डिस, ब्लोटिंग, पेट के ऊपरी दाएं हिस्से में दर्द, लंबे समय तक थकान, भूख में कमी और अचानक से वज़न घटना शामिल हैं।