ग्लोबल फंडिंग रुकी तो HIV से अगले 5 साल में 29 लाख लोगों की हो सकती है मौत: रिसर्च
मेलबर्न (ऑस्ट्रेलिया) के बर्नेट इंस्टीट्यूट के शोधकर्ताओं ने कहा है कि अगर प्रमुख देशों द्वारा फंडिंग में कटौती जारी रहती है तो 2025-2030 के बीच दुनियाभर में एचआईवी के 1.8 करोड़ नए मामले आएंगे और 29 लाख लोगों की मौत हो सकती है। शोधकर्ताओं ने अध्ययन में 26 देशों के डेटा का विश्लेषण कर यह निष्कर्ष निकाला है।