ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म ने घटाई L&T फाइनेंस की रेटिंग, 3.5% गिरे कंपनी के शेयर; जानें कारण
ब्रोकरेज फर्म यूबीएस ने L&T फाइनेंस के शेयरों की रेटिंग 'बाय' से घटाकर 'न्यूट्रल' कर दिया है। बकौल यूबीएस, कंपनी का वैल्यूएशन अपने 1-साल के फॉरवर्ड प्राइस-टू-बुक 1.7X (बीते साल के 1.2X से ऊपर) हो गया है जिससे कंपनी के नतीजों में कमी आई तो शेयर पर दबाव बन सकता है। शुक्रवार को कंपनी के शेयर 3.5% तक गिर गए।