ग्लोबल वॉर्मिंग रोकने के लिए सूरज के प्रकाश को कम करने का प्रयास करेंगे ब्रिटेन के वैज्ञानिक
'टेलीग्राफ' के अनुसार, ग्लोबल वॉर्मिंग को रोकने के लिए सूरज के प्रकाश को कम करने के एक प्रयोग को अगले कुछ सप्ताह में ब्रिटेन सरकार से मंज़ूरी मिल सकती है। बकौल रिपोर्ट, हवा में एरोसोल्स यानी महीन कण छोड़े जाएंगे जिससे सूरज की कुछ किरणें पृथ्वी तक न पहुंचें। इस पर £50 मिलियन (लगभग ₹567 करोड़) खर्च किए जाएंगे।