गुलामी के दौर का नाम शाहजहांपुर, इसे बदल दें: यूपी के CM योगी से उमा भारती
मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शाहजहांपुर ज़िले का नाम बदलने की अपील करते हुए कहा है कि यह गुलामी के दौर का नाम है। उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा, "मैं यहां आ रही थी तो शाहजहांपुर नाम का ज़िला देखा। यह नाम ठीक नहीं लग रहा है।"