गिल्ली-डंडा से शुरू हुई थी बिहार के 'अशोक धाम' की कहानी, जहां भगदड़ ने ली 7 लोगों की जान
लखीसराय (बिहार) के अशोक धाम मंदिर में सोमवार को जलाभिषेक के दौरान भगदड़ मचने से 7-श्रद्धालुओं की मौत हो गई। मान्यता है कि अशोक नामक चरवाहे को गिल्ली-डंडा खेलते समय ज़मीन में विशाल शिवलिंग मिला था जिसे उसने उखाड़ने की कोशिश की लेकिन हिला नहीं सका। इसी स्थान पर मंदिर बनाया गया और इसका नाम 'अशोक धाम मंदिर' पड़ गया।